RK TV News
खबरें
Breaking News

मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

RKTV NEWS/अतुल प्रकाश 14 अप्रैल।बफ्फ बिल के विरोध में जिस प्रकार जूम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथियों के उकसावे पर बांग्लादेश की तर्ज पर हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा और आगजनी की गई सार्वजनिक तथा आम संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया । हिंदू समुदाय के लोग पलायन के लिए मजबूर हुए । क्या यह भारत की संप्रभुता एकता संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमला नहीं है?
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है. अर्ध सैनिक बलों ने रविवार को हिंसा प्रभावित समसेरगंज, धुलियान समेत कई इलाकों में रूट मार्च किया. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बलों और पुलिस की भारी तैनाती के बाद भी रविवार को समसेरगंज में शांति नहीं लौटी है.
पिछले कुछ दिनों से इलाके में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. पूरा इलाका दहशत में है. शनिवार रात गोली लगने से एक और युवक घायल हो गया. उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हिंसा के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं. उपद्रवियों की हिंसा और अराजकता की तस्वीरें हर जगह फैली हुई हैं. समसेरगंज में कब सामान्य स्थिति बहाल होगी? यह सवाल अब आम लोगों के मन में है कि मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

अतुल प्रकाश
(लेखक,अतुल प्रकाश (एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट कॉन्सेल, भारत सरकार, सिविल कोर्ट, आरा) है।

Related posts

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

वास्तविकता ही डॉक्यूमेंट्री बनाने की एकमात्र कुंजी है : ऑड्रियस स्टोनीस

rktvnews

19 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:जिले के शाहपुर, बड़हरा, आरा मुफसिल को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध अस्तर पर राहत कार्य चलाये सरकार :कुणाल

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी राधा चरण साह ने बखोरापुर में मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment