RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के सभी चयनित लाभार्थियों को 50-50 के बैच में दिया जा रहा है 6 दिनों का प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)09 अप्रैल।बिहार लघु उद्यमी योजना 2024-25 के अंतर्गत सारण जिला में 1523 लाभार्थियों का चयन हुआ है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वरोजगार उद्यम के लिये 2 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। प्रथम क़िस्त में 25 प्रतिशत, दूसरे क़िस्त में 50 प्रतिशत तथा तीसरे क़िस्त में 25 प्रतिशत राशि लाभुकों को दी जाती है।
सभी चयनित लाभार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित 6 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
6 दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन 50-50 के बैच में जिला उद्योग केंद्र , सारण, छपरा के कार्यालय में किया जा रहा है। एक बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है तथा दूसरे बैच का जारी है।सभी चयनित लाभार्थियों को बैचवार दूरभाष के माध्यम से भी प्रशिक्षण की जानकारी दी जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, सारण, छपरा के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आठवें 180वें उपवास पारण समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:गांधी जी की शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डायबिटीज से आंख और किडनी होता है प्रभावित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने किया जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment