RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय,भोजपुर द्वारा आगामी 13 मई को होने वाले लोक अदालत की सफलता हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 अप्रैल।आगामी दिनांक 13 मई, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मिथिलेश कुमार के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री मिथिलेश कुमार ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से उनका मंतव्य भी जाना। सुलहनीय वादों में निष्पादन हेतु सभी न्यायालय से पक्षकारों को सूचित करने हेतु पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा नोटिस तैयार किया जा चुका है। पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा उन वादों में घर घर जाकर पक्षकारगण को नोटिस तामिला कराएंगे और राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराने तथा समझौता के आधार पर निष्पादन हेतु विधि सम्मत जानकारी इनके द्वारा दी जाएगी। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री अजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री राकेश कुमार पांडे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम, श्री नागेश प्रताप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्ठम, श्री संदीप पटेल के साथ सभी न्यायिक दंडाधिकारीगण प्रथम श्रेणी उपस्थित थे।

Related posts

अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने पिछले 25 दिनों में जीते 50 हजार पदक: स्‍मृति जूबिन इरानी

rktvnews

डीएआरपीजी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के लिए जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का दौरा किया।

rktvnews

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

बिहार व यूपी की सभी सीटें जीतेगी एनडीए : केशव प्रसाद मौर्य

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment