RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:1अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

10अप्रैल से 30अप्रैल तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान।

छपरौली ब्लॉक की हर कार्य में प्रगति खराब होने पर खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण।

संचारी रोगों पर हो सीधा बार ,नगर व ग्राम पंचायतों में चलाया जाए संचारी अभियान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08अप्रैल।उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रही हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित चलाया जा रहा है तथा संचारी के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगी और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी ,इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकासखंड छपरौली में संचारी में अच्छा कार्य न मिलने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण किया उन्होंने कहा कि जो आधिकारिक कार्य अच्छा नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी जिला विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर साफ सफाई की स्थिति को अभियान के समय अवश्य देखें उन्होंने कहा कि गांव में शहरी क्षेत्र में होगी सफाई अभियान नियमित रूप से होना चाहिए एंटी लारवा छिड़काव कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह , डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉ विभास राजपूत सहित समस्त अधिशासी अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,बागपत, पिलाना, छपरोली, बिनौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली को उनकी जयंती पर किया नमन।

rktvnews

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर कॉलेज परिसर में में आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:प्रश्नचिन्ह तोड़कर जो उत्तरों को चूम ले वो शक्ति है!

rktvnews

गया:राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment