RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:पिरौटा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

गायक व अभिनेता हरिओम एवं राजद नेता रघुपति यादव हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अप्रैल।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा सिंन्हा सरैया स्थित बरहम बाबा के पास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन की तैयारी जोरों पर की जा रही है। गांव के सभी युवा नौजवान अपना बहुमूल्य समय देकर यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं आपको बता दे आज सोमवार को जल भरी यात्रा किया गया जिसमें ऊंट घोड़ा डीजे बैंड सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महोली घाट गंगा स्नान करके जल लेकर पुनः प्रवेश यज्ञ मंडप में सभी श्रद्धालु वापस कलश कों रखकर फेरी लगाने का काम किया।आगामी 13 अप्रैल को भंडारे के साथ पूर्णाहुति किया जाएगा।कल 08 अप्रैल को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन किया जाएगा। इस यज्ञ के आयोजन से पूरे इलाकों में भक्ति का माहौल कायम हो गया है और सभी लोग यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस यज्ञ में मुख्य रूप में पद्मनाभ स्वामी जी (श्री गोपाल गोवर्धन गौव सेवा संस्थान काशी) विराजमान है।इन्हीं के दिशा निर्देश में यज्ञ का आयोजन किया गया है और कथा वाचिका वृंदावन से आने वाली हैं। इस यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस यज्ञ से पूरे गांव समाज और पंचायत में भक्ति का माहौल बना हुआ है और सभी लोग सहयोग में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ बहुत ही अद्भुत होने वाला है। इसमें मेला अभी से लगना शुरू हो गया है श्री दुर्गा प्रेम पुजारी रासलीला वृंदावन भी आने वाले हैं। राजद नेता रघुपति यादव ने कहा कि इस यज्ञ में सभी गांव पंचायत सहित क्षेत्र के आस पास इलाके के लोग लगे हुए हैं यज्ञ को सफल बनाने में।लाखों लोगों की आने की उम्मीद है और सभी को एक अच्छी व्यवस्था देने के लिए हम लोग तत्पर हैं। अन्य सहयोगियों में: राजनाथ यादव ,धर्मेंद्र यादव, नंदकुमार यादव ,अखिलेश पांडेय, सुनिल कुमार सोनी, गायक हरिओम यादव, कृष्ण यादव नंदकिशोर यादव मुकेश तिवारी, उमाशंकर शाह, रामचंद्र यादव, बलिराम यादव, गणेश यादव ,विनय यादव, भिरगुन यादव, नागेंद्र पांडे, केशव यादव, धनजी यादव ,हरेंद्र यादव, हलचल यादव, संतोष ठाकुर, पमपम यादव,सुग्रीव यादव, गणेश यादव, बिमलेश पांडेय,,लाल बहादुर शास्त्री, चंगनी यादव, बिमलेश पांडेय, रंगलाल यादव, गोविंद यादव, रामनिवास यादव सतिश ओझा, राजेश रजक, कमलेश यादव,मनीष तिवारी,मनू तिवारी,टपू कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अर्जून छलिया,पूर्व मुखिया विजय यादव सहित समस्त ग्रामीण जनता शामिल थी।

Related posts

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

rktvnews

रोहतास: डीएम का जनप्रतिंधियों संग जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिला चुनाव चिन्ह, ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह पर लड़ेंगे चारों प्रत्याशी।

rktvnews

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा।

rktvnews

Leave a Comment