RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सीता : नारी की प्रेरणा व सम्बल।

रचनाकार माला श्रीवास्तव

सीता : नारी की प्रेरणा व सम्बल

आज सीता हर जगह पूजी जाती है
राम से भी पहले लेते हैं उसका नाम
पर तब भी क्या ऐसा होता
जब वह अपने निष्कासन का विरोध करती
अपना आक्रोश जताती,
अधिकारों की माँग करती
हो सकता है मिट्टी में मिल जाना
तब भी उसकी नियति होती
किन्तु
अन्याय के विरोध में स्वर मुखर करने की
आत्मतुष्टि अवश्य होती
परन्तु. ….
मातृत्व के कर्तव्य से
रंच मात्र भी विचलित हुए बिना
राम के आग्रह को ठुकरा कर
धरती की गोद में समाकर
अपने मूक किन्तु प्रखर विरोध से
राम के अन्याय को उजागर करती
” पत्नी है पति की अर्धांगिनी, अनुगामिनि
पर आत्म सम्मान की बलि स्वीकार्य नहीं “
इस सत्य का बोध कराती
नारी के सम्मान की जोत जगाती
उसकी प्रेरणा व सम्बल बनती रही है सीता
बनती रहेगी
पूजी जाती है पूजी जाती रहेगी सीता।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

उत्तराखंड:आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

राहत केंद्र में सरस्वती ने दिया बच्ची को जन्म।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment