RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।आरा के धोबीघटवा मोड़ स्थित द नोबेल रिसोर्ट में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आवाहन पर रालोमो भोजपुर जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा के अध्यक्षता में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का संचालन युवा जिला अध्यक्ष सुबोध केसरी ने किया। सभी लोगों ने सम्राट अशोक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारधाराओं पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि पटना के नाम पाटलिपुत्र किया जाए । प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा ने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक ने दुनिया के सबसे बड़े भू-भाग पर शासन करने वाले अखंड भारत के निर्माता थे । जिनके शासन काल में भारत सोने के चिड़िया हुआ करता था। आगे कहा कि सम्राट अशोक के जयंती पर 5 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, और पटना गाँधी मैदान पहले अशोका मैदान था उसे पुनः अशोका मैदान किया जाय। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजय मेहता, नागेंद्र यादव, प्रदेश सचिव सुनील पाठक ,छात्र जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, अमरेंद्र पाठक, विकास पासवान, छोटन कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, कृष्ण कुमार ,मनोज कुशवाहा, मुलायम सिंह, विनीत कुमार, सुमित ,सत्येंद्र कुशवाहा, समेत सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिलाई शपथ।

rktvnews

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार : संजय सेठ

rktvnews

भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के अनुरूप है”: हरदीप एस. पुरी

rktvnews

वैज्ञानिकों ने भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री में पहचानी गई प्लाज्मा तरंग के एक रूप की विशेषताओं की जांच की है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 नवंबर 24

rktvnews

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment