RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

पटना/बिहार (डॉ एम रहमतुल्लाह)04 अप्रैल।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एंव फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० मनोज कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे। उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व० मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

भोजपुर:दो अज्ञात लावारिस शवो का किया दाह संस्कार।

rktvnews

पटना: आपदाओं को ध्यान में रखकर ही हमें विकास की हर योजनाओं को देना होगा मूर्त रूप : मंत्री विजय कुमार चौधरी

rktvnews

उमरिया:संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सहप्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:काउंसलिंग स्किल पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,सभी व्यवस्थाएँ मानक के अनुरूप ससमय कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

भाजपा ने संदेश विधानसभा मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के लिए की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment