RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल।आज भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जीरो माइल स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट डिज़ाइन की समीक्षा करने के बाद, हॉस्पिटल भवन के बेसमेंट से लेकर सम्पूर्ण संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अभियंताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात,मेडिकल कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया गया, जहां अभियंताओं ने इमारत की मजबूती, सुविधाओं और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर,सिविल सर्जन,भोजपुर,एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

आरा के रमना हनुमान मंदिर में होली पर भक्तों ने गाया फगुआ।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड:कांग्रेस धारा 370 को बहाल करके आतंकवाद और अलगाववाद का दौर लाना चाहती है : प्रो गौरव वल्लभ

rktvnews

छपरा:वैश्य जागरण मंच ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment