RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार किया ग्रहण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)31 मार्च।नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन को पदभार सौंपा।
इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सरकार की नीतियों का राज्य के विकास में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आजीविका, रोजगार, कौशल विकास व रिवर्स माइग्रेशन भी प्रमुख प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने कहा कि आजीविका के नए-नए अवसरों पर काम करना तथा इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है शहरीकरण तथा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी एक बड़ी चुनौती है। हमें शहरों को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा। इसके साथ ही जल संरक्षण भी एक बड़ा मुद्दा है, जल संकट का सामना पूरी दुनिया कर रही है | इन मुख्य मुद्दों पर आम नागरिक के हित में धरातल पर प्रभावी कार्य करने की जरूरत है।
राज्य की वित्तीय स्थिति पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि हमें नए संसाधनों की खोज तथा वर्तमान संसाधनों को बढ़ाने पर निरंतर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने 7वें दौर की वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के लिए बोली जमा करने की तारीख बढ़ाकर 27 जून, 2023 की।

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया के मरीजों के लिए नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध: सिविल सर्जन

rktvnews

भोजपुर जिले के बहियारा में धूमधाम से मना पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जन्म दिन।

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पारित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान : हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि।

rktvnews

Leave a Comment