RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग।

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश)31 मार्च।अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में इंदौर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय समिति के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का नेतृत्व राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने किया, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल भी शामिल रहे। बैठक में प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अखिलेश पटेल ने केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी के लिए आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।”
इसके अलावा, डॉ. पटेल ने निजी क्षेत्र की चौथी श्रेणी की नौकरियों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन नौकरियों में अक्सर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियां की जाती हैं, जिसमें आरक्षण का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने सरकार से अपील की, कि ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में भी अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। इस बैठक के माध्यम से पार्टी ने उन अटकलों पर भी लगाम लगा दी हैं जिसमें प्रदेश से पार्टी के निष्क्रिय होने की बात कही जा रही थी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, ओबीसी आरक्षण और सामाजिक समरसता की मुखर समर्थक रही हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कई मुद्दों को उठाया है और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद किया है।

Related posts

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा के साथ उद्योग जगत की बातचीत।

rktvnews

आओ निराला वसंती बयार..! :सुरेंद्र सिंह “अंशु”

rktvnews

भोजपुर : पशु चारा लेकर आ रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

rktvnews

गिरीडीह:विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह की सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment