RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम 27 फरवरी 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक कई दिशा निर्देश दिए गए।
आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सी०टी०ओ० में निहित सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित करने हेतु महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया कि परियोजनान्तर्गत रोड स्वैपिंग मशीन का अविलम्ब क्रय करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं। महाप्रबंधक आम्रपाली-चन्द्रगुप्त एरिया के द्वारा बताया गया कि मशीन का क्रय हेतु मुख्यालय स्तर से निविदा आमंत्रित की गई है। 45 दिनों के अन्दर परियोजनानार्गत मशीन का अधिष्ठापन कर ली जाएगी। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा उन्हे निदेशित किया गया कि अगली बैठक के पूर्व मशीन का अधिष्ठापन करते हुए इसकी सूचना जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों को लेकर महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि कोलियरी क्षेत्र में कोयला का परिवहन में बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों का उपयोग नहीं की जा रही है।
उपायुक्त, चतरा द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध अंचलवार / कार्यालयवार कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा में अवैध खनन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर उपायुक्त, चतरा द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू/पत्थर / कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी / नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उन्होंने निदेशित किया कि परिवहनकर्त्ता द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे ई-चालान की वैधता जाँच कर लें। पिपरवार/टण्डवा थानान्तर्गत विभिन्न स्थलों से अवैध रेट होल माइनिंग साइट्स/ अन्य क्षेत्र में डोजरिंग किए गए स्थलों से पुनः अवैध कोयला खनिज का निष्कासन नहीं हो सके, इस हेतु सतत् निगरानी बनाये रखने हेतु अँचल अधिकारी, टण्डवा/थाना प्रभारी, टण्डवा / पिपरवार को निदेशित किया गया।
आंचलवार समीक्षोपरांत पाया गया कि कतिपय कुछ अधिकारियों द्वारा अँचल स्तर पर खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामले में अपेक्षाकृत कम कार्रवाई की गई है। इसपर उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, चतरा को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अंचलबार कृत कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित को चिहिन्त कर कारण पृच्छा निर्गत करेंगे।
ईटखोरी अँचल अन्तर्गत बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए । उन्हे निदेशित किया कि अपने अंचलान्तर्गत बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन पर नियमित रूप से कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 08 पत्थर खनन प‌ट्टों की प्रशाखीय मापी कार्य पूर्ण किये जाने की सूचना दी गई। उपायुक्त चतरा द्वारा जिला खनन पदाधिकारी, चतरा को निर्देशित किया गया कि अगली बैठक के पूर्व शेष चालू पत्थर खनन पट्टों का प्रशाखीय मापी पूर्ण कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।आगे खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध माह- फरवरी तक का तुलनात्मक कार्रवाई प्रतिवेदन की जानकारी देते हुए कहा वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में खनिज लोड पकड़े गए 131 वाहनों को जप्त करते हुए 80 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन 85 वाहनों को जप्त किया गया जिससे जुर्माना राशि की वसूली 1882194 रुपया की गई है। वहीं 2024 – 25 में अब तक खनिज लोड 150 वाहनों को जप्त करते हुए 89 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन में कुल जप्त 185 वाहनों से 2952823 रुपया की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा कोल परियोजनाओं के अधिकारी, सभी संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

शाहपुर मे एफपीओ उत्पादन इकाई का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन किया।

rktvnews

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

लखनऊ:केन्द्रीय बजट 2026-27 देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक, इसमें नए और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती : मुख्यमंत्री

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के अररिया में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर 27 करोड़ रूपए की लागत वाले नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

Leave a Comment