RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किए गए कार्यक्रम आयोजित, राज्य मंत्री ने सरकार की गिनाई योजनाएं।

मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगायें गये स्टालों/प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का हुआ वितरण।

विभिन्न विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र, स्मार्टफोन व टैबलेट आदि।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 मार्च। सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के केंद्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद बागपत में कलेक्ट्रेट लोक मंच में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव के द्वितीय दिन मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री के द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के द्वारा लगायें गयें स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार द्वारा किये गयें विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये।
मंत्री बृजेश सिंह ने व अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री के सम्मुख संस्कृति व सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकार दिनेश शर्मा गजेंद्र बेनीवाल द्वारा लोक गीत ,रागनी प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश के विकास के 08 वर्ष से सम्बन्धित लघु फिल्म को मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया। इसी क्रम में मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का आम जनमानस वितरण किया गया । तत्पश्चात मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र आदि वितरित किये गये। मंत्री द्वारा पीएम कुसुम योजना, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना 2024-25, । इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, चिकित्सा विभाग (गोल्डन कार्ड व पोषण पोटली), बैंक आदि के लाभार्थियों को भी मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र, चेक, आदि वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा विगत 08 वर्षो में सभी वर्गो के उत्थान हेतु योजनायें चलायीं गयीं, जिससे आज समाज के हर वर्ग का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नयन हुआ है। हमारी सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का लगातार आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आमजन हेतु किये जा कार्यो का ब्योरा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार जनता, मीडिया व प्रबुद्धजनों के सम्मुख रखा जा रहा है। आज करोड़ों लोगों को हमारी सरकार गरीब रेखा से ऊपर ले आई है। मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में सड़कों के निर्माण हुए सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया जिसे बढ़ाकर बुंदेलखंड पहुंचाया गया और जो हरिद्वार तक जाएगा हमारी सरकार द्वारा मुफ्त उज्ज्वला गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है, घर-घर तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाऐं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं है। मंत्री द्वारा जनपद के विकास कार्यो के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया तथा जनपद में हुए विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा,  जिलाध्यक्ष भाजपा वेदपाल उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी बागपत के. के भड़ाना ,सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह!राज्य मंत्री ने किया जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: LPG सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान।

rktvnews

09 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी!आमजनों की सुविधा के लिए 22 बेंचों का किया गया है गठन।

rktvnews

चतरा:जिले के तीन प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment