RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: बंदी दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 मार्च।महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश एवं बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 262 के आलोक में महिला मंडल कारा, बक्सर में आज बंदियों के शिकायत निवारण करने हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य की उपस्थिति में बंदी दरबार का आयोजन किया गया।
महिला मंडल कारा बक्सर के कुछ बंदियों के द्वारा अपने एवं अपने बच्चों के ईलाज के लिए कारा में आयोजित चिकित्सा शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, दंत चिकित्सक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की उपस्थिति हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिसके संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को महिला मंडल कारा बक्सर में विशेष कैम्प लगवाकर बंदियों का स्वास्थ्य जाँच करने हेतु निदेशित किया गया।
बंदी दरबार के दौरान कई सजावार महिला बंदियों के द्वारा अपने जिला जेल में स्थानान्तरित करने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कारा अधीक्षक को बिहार कारा हस्तक नियमावली 2012 के अनुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
एक दिव्यांग सजावार महिला बंदी उम्र (लगभग 90 वर्ष से अधिक) के द्वारा अपने गृह जिला रोहतास (सासाराम) में स्थानान्तरण करने हेतु अनुरोध किया गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा महिला मंडल कारा बक्सर को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
महिला मंडल कारा बक्सर में बंदी दरबार के आयोजन से संसिमत महिला बंदियों ने जिलाधिकारी को आभार प्रकट किया।
बंदी दरबार आयोजन में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण बक्सर, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी बक्सर एवं वृत्ताधीक्षक केन्द्रीय कारा बक्सर के अधीक्षक उपस्थित थे।

Related posts

सारण:छपरा सदर अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत किया जायेगा सर्टिफिकेशन।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

मध्यप्रदेश:कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़कर 31 मई की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मेमोरेंडम तैयार करने हेतु बैठक ली।

rktvnews

क्या महिला किसानों तक पहुँच रही है तकनीक?

rktvnews

Leave a Comment