RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार , राज्यपाल सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )23 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा टोपी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

48वें उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम का स्नातक समारोह।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन:सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी बांदा मुंडा उड़ीसा।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

rktvnews

उज्जैन:सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी एवं संतजनों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment