RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा के मंडल अध्यक्षो और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं संग की बैठक।

आरा सांसद द्वारा प्रस्तावित आरा स्टेशन के नाम मे बदलाव का भाजपा विरोध करता है,शून्यकाल मे चले जाएँगे सांसद: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अपने आवास पर बड़हरा विधानसभा के सभी छह मंडल अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ बैठक की।
बैठक मे भाजपा द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा बनायी गई।सभी मंडल अंतर्गत सभी बूथो पर बीएलए को दुरूस्त किया जाएगा।बड़हरा विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के उद्देश्य से कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होने कार्यकताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो के घर-घर जाना होगा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिलीप जायसवाल द्वारा माँ आरण्य देवी मंदिर के पुनःनिर्माण हेतु पाँच लाख रूपए की राशी प्रदान करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए माँ आरण्य देवी से दुआ माँगी।
वहीं आरा सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा स्टेशन के नाम बदलने के प्रस्ताव पर बैठक मे एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक ने कहा कि पूर्व के आरा सांसद संसद मे दहाड़ते थे और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा कुछ न कुछ लाते थे,लेकिन वर्तमान सांसद शून्यकाल में ही केवल बोलते है ऐसा न हो कि ये शून्य ही बन जाएँ।उनके द्वारा आरा स्टेशन के नाम के बदलने का प्रस्ताव हम सभी जिले वासियो के लिए दुख की बात है,इसकी जितनी भी भत्सर्ना की जाए कम है।हम सभी उनके प्रस्ताव की निंदा करते है।
बड़हरा विधायक ने भोजपुर जिला भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी पर लगाए गए आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि धनंजय तिवारी भाजपा के एक अच्छे कार्यकर्ता है,उनका कोई पुलिस रिकार्ड नही है और न ही उनके पास से कोई भी आपत्तिजनक चीज बरामद हुआ है। इन्हे राजनीतिक षडयंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है।जिसकी घोर निंदा की जाती है।
बैठक में शैलेश कुमार गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो,सिन्हा मंडल अध्यक्ष गोविंद साव,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,संजीत सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया।

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बेतिया:आमजनों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी! कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

rktvnews

कांग्रेस सांसद के यहां से बरामद नगदी पर लोकसभा में सांसद संजय सेठ ने उठाया सवाल।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment