RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का चैंपियन बना जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का शानदार फाइनल मैच आज महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एक्सट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 122 रन बनाए ।एक्सट्रीम 11 की तरफ से विपुल ने 24, रुद्र प्रताप ने 24, गौतम ने 19 एवं रामकिशोर ने 16 रनों का योगदान किया । इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमजीत एवं अभिषेक ने तीन-तीन विकेट, अभिजीत को दो विकेट तथा विवेक को एक विकेट मिला। मात्र 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की टीम 28 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया । जूनियर बॉयज की तरफ से ऋषभ ने सर्वाधिक 33 रन, प्रियांशु ने 27 रन, परमजीत ने 13 रन एवं विवेक ने 12 रनों का योगदान किया। जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब का आठ विकेट 91 रनों पर गिर गया था लेकिन विवेक यथार्थ एवं प्रियांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार परमजीत सिंह को उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शाहाबाद पैरामेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
आज के फाइनल मैच का उद्घाटन डॉ विजय गुप्ता एवं डॉ राजीव रंजन द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।आज के मैच के पारितोषिक वितरण में डॉक्टर एस के रुंगटा ,डॉक्टर विजय गुप्ता, पूर्व सचिव राजीव कुमार बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, पूर्व सीनियर खिलाड़ी ललित मोहन, अनिल सिंह, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार , पूर्व सचिव मनोज कुमार, लीग संयोजक आकाश कुमार, सीनियर खिलाड़ी वरुण राज, जितेंद्र कुमार, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। आज के रोमांचक मैच को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे । सत्र 2023-24 के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा सत्र- 2024- 25 के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कप एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया । लगातार 3 महीना से चल रहे भोजपुर जिला क्रिकेट लीग का आज फाइनल के साथ समापन हुआ। भोजपुर जिला क्रिकेट लीग को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी टीम के खिलाड़ियों एवं पत्रकार बंधुओ का जिला क्रिकेट संघ अपनी तरफ से आभार प्रकट करती है एवं धन्यवाद देती है । इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Related posts

भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है : डॉ. सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

rktvnews

”संभावना कला रत्न” से नवाजे गए युवा चित्रकार संजीव सिन्हा।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

दुमका:महिलाएं हो रही हैं सशक्त, मशरूम की खेती बनी आय का जरिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment