RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली।

सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)15 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

पटना: अनिल कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान:अटेली व कनीना के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंकित गुप्ता के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment