RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)12 मार्च।रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर जयनगर ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों एवं जयनगर ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर जयनगर ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पीवीयूएनएल के अधिकारियों को पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा, बालकुदरा, जयनगर एवं गेगदा ग्राम में ग्रामीणों के लिए आईटीआई प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी को उपरोक्त चारों गांव में सहकारी समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:स्वीप कोषांग के द्वारा गढ़वा जिले के पर्यटन केंद्र अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव को पोषण ट्रैकर ऐप के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर “ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता” का कर रहा आयोजन।

rktvnews

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

भोजपुर : त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री काॅलेज मे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment