RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से स्टेट हाउस में मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष तथा घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच साझा इतिहास तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखूल और उनकी पत्नी वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने इसके बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।

Related posts

शिक्षक दिवस पर समर्पित:गुरु से AI तक: हर युग में बदली चुनौती, नहीं बदली शिक्षक की जरूरत।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय मानस की प्रतिध्वनि एवं एकता की सुंदर कड़ी है हिन्दी : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

राजस्थान:विवेकानन्द पार्क से एक साथ देख सकते हैं फायसागर और आनासागर झील :विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

गिरीडीह:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रो मोहम्मद महताब आलम रिजवी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नियमित कुलसचिव नियुक्त हुए।

rktvnews

Leave a Comment