RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 मार्च।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हिसार में ब्रह्माकुमारी की स्वर्ण जयंती पर आज (10 मार्च, 2025) राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिकता मानव निर्मित सीमाओं से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता को एक करती है। आध्यात्मिकता पर आधारित सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी प्रकार की व्यवस्था नैतिक और टिकाऊ बनी रहती है। जो व्यक्ति आध्यात्मिक चेतना को सदैव जागृत रखता है, वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तथा आंतरिक शांति का अनुभव करता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जो व्यक्ति आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है, वह दूसरों के जीवन को भी सकारात्मक ऊर्जा से समृद्ध करता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आध्यात्मिक शांति की वास्तविक उपयोगिता एकाकी रहने में नहीं है। इसका उपयोग स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ब्रह्माकुमारी संस्था आध्यात्मिक ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र और समाज के लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक और राष्ट्रीय पहलों में योगदान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्माकुमारी परिवार आध्यात्मिकता के बल पर लोगों के समग्र स्वास्थ्य और देश के समग्र विकास में योगदान देता रहेगा।

Related posts

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने की कृषि विभाग के मैदानी जिलाधिकारियों से चर्चा।

rktvnews

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लिया गया शपथ।

rktvnews

रायपुर : सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही – अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन की जब्त।

rktvnews

Leave a Comment