RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बेंगलुरु:डीआरआई ने बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

RKTV NEWS/बेंगलुरु ( कर्नाटक)05 मार्च।राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सोने की छड़ें ले जा रहे एक यात्री को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर 33 वर्षीया एक भारतीय महिला यात्री को पकड़ा, जो 3 मार्च, 2025 को एमीरेट्स की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच में उसके शरीर में छुपा कर ले जाई जा रही 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें पाई गईं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत अधिकारियों ने 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की इस वस्तु को जब्त कर लिया गया।
महिला को पकड़ने के बाद, डीआरआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती है। तलाशी के बाद 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है। संगठित रूप से सोने की तस्करी करनेवाले नेटवर्क के लिए यह बड़ा झटका है। 14.2 किलोग्राम की यह खेप हाल के दिनों में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

Related posts

विद्यार्थी परिषद ने केक काटकर एस बी कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया और गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

rktvnews

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

उत्साह, समावेश और सशक्तिकरण के प्रतीक पर्पल फेस्ट 2025 का समापन।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज जमुआ प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर की अहम बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप का किया जा रहा है आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment