RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन हेतु चतरा जिला अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी द्वारा अब तक किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। जिसमें राजकीय कृषि प्रक्षेत्र प्रखंड चतरा में चयनित कार्यकारी संस्था प्रकाश जनसेवा संस्थान द्वारा बताया गया कि संस्था में कार्यरत मानव बल का 2680000 राशि का भुगतान हो गया है एवं तालाब निर्माण, 25 एकड़ में घेराबंदी, 5 एच पी का सोलर सेट, बोरिंग, गौशाला निर्माण, पक्का बर्मी कंपोस्ट निर्माण, डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रक्षेत्र में विभिन्न तरह का नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कृषि की जा रही है। साथ ही साथ प्रक्षेत्र के निकट 7 गांव को बिरसा ग्राम से तैयार करने के लिए कृषकों की सूची तैयार की जा रही है। इस पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने निर्देशित करते हुए कहा वित्तीय वर्ष समाप्ति में एक माह से भी कम समय बचा है शेष बचे कार्यों को गुणवत्तायुक्त यथाशीघ्र पूर्ण कराएं।
राजकीय कृषि प्रक्षेत्र इटखोरी में चयनित संस्था अखंड ज्योति द्वारा बताया गया कि प्रक्षेत्र में 25 एकड़ में घेराबंदी का कार्य, तालाब निर्माण, डीप बोरिंग, गौशाला, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, पक्का बर्मी कंपोस्ट निर्माण इत्यादि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संस्था को मानवबल में 1680000 का भुगतान पूर्ण तथा 527600 का अभिश्व कृषि निदेशालय में समर्पित किया गया है। इसपर डीडीसी ने गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने की बात कही।
बीज गुणन प्रक्षेत्र हासिल हंटरगंज में कार्यकारी एजेंसी अवतार डेवलपमेंट फाउंडेशन हजारीबाग द्वारा 25 एकड़ में घेराबंदी का कार्य पूर्ण, शेड गेट निर्माण, प्रशिक्षण हॉल, भूमि समतलीकरण एवं निकटवर्ती 7 गांवों के कृषकों का प्रशिक्षण हेतु सूची तैयार किया जा रहा है। उक्त जानकारी का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराते हुए कार्यालय में मानक विपत्र एवं अभिलेख समर्पित करें, ताकि कार्य के एवज में राशि के भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उक्त बैठक में बैठक में कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी , जिला मत्स्य पदाधिकारी परियोजना निदेशक आत्मा चतरा एवं कार्यकारी एजेंसी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्री राम नवमी महोत्सव द्वारा झांकी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज आयोजित।

rktvnews

डीआरआई ने 26.5 करोड़ रुपये की 1.92 किलो कोकीन जब्त की जिसे थर्माकोल बॉल्स के अंदर छिपाकर आयात किया गया था।

rktvnews

प्रधानमंत्री जनमन का कुल बजट परिव्यय 24,104 करोड़ रुपये है, इसे 9 मंत्रालयों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है: जुएल ओराम

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:राजकुमार शुक्ल के जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे ब्रह्मभट्ट समाज के लोग।

rktvnews

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

Leave a Comment