RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 मार्च। शुक्रवार को जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज आरा में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे 2025 का आयोजन किया गया l इस आयोजन में 16 खेलो में छात्रों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन ने किया l प्रतियोगिता के पहले दिन वॉली बॉल, एथलेटिक्स, शॉर्ट पुट, डिसकस थ्रो का आयोजन हुआ और दूसरे दिन बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, क्रिकेट का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में एकेडमिक हेड, सिद्ध विजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न आयोजन करता रहा है।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ तुषार आर्य ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज नई शिक्षा निति के तहत खेलो के जरूरत और शारीरिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम को किया गया है l चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज निरन्तर छात्रों के बौद्धिक के साथ शारीरिक विकास के लिए अग्रसर रहता है l इस कार्यक्रम मे MBA, BBA और BCA के छात्रों ने भाग लिया l छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया जिसमें से मुख्य रूप से आकाश, बालाजी, अनन्या, खुशी, संस्कृति, सिद्धांत, युवराज, गोलू सहित अनेक छात्रों को सम्मानित किया गया l खेल समापन के दौरान आर्यन को जर्मनी की कंपनी मैप्स में पेड इंटर्नशिप और मनीष को इंटर्नशिप ऑफर लेटर दिया गया l कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कॉलेज के चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन, सिद्ध विजय जैन, अरिहंत विजय जैन, प्रधानाचार्य – डॉ प्रोफेसर तुषार आर्य, प्रोफेसर नीरज कुमार, डॉ सावित्री तिवारी, ओम कुमार झा, प्रोफेसर निशा कुमारी, प्रोफेसर सौरव कुमार, प्रोफेसर अरुण मिश्रा, प्रोफेसर राहुल आनंद, रंजन मिश्रा, प्रीति पांडे सहित अनेक प्रोफेसर एवं सैकड़ों छात्र शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेता गुड्डू बबुआन करेंगे जन संवाद,लोगो की समस्याओं से होंगे अवगत,करेंगे समाधान।

rktvnews

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जून 25

rktvnews

खैरागढ़:स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलीं कुलपति डॉ. लवली शर्मा।

rktvnews

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment