RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार सरकार से आवाम का उठ गया है विश्वास : विजेंद्र यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी। शुक्रवार को भोजपुर युवा राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक लावारिस सेवा केंद्र मे राजद जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई।
संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने की। कार्यक्रम मे सांगठनिक मजबूती और तेजस्वी प्रसाद यादव के सतरह माह के कार्यकाल के उपलब्धि एवं आगामी सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपया,दिव्यांगजन पेंशन को 1500 रुपया,वृद्धजन पेंशन को 1500 रुपया, विधवा पेंशन को 1500 रुपया,प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त सहित अन्य लाभकारी योजना को गाँव,मुहल्ले तक पहुँचाने पर रणनीति बनी।
पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद विजयेंद्र यादव ने कहा की वर्तमान बिहार सरकार से आवाम का विश्वास उठ गया है सरकार मे किसी तरह का कोई जनहित का कार्य नही हो रहा है। आवाम त्रस्त है और सरकार अपने आप से पिठ थपथपाने मे मस्त है हमारे नेता श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व मे सरकार बनती है तो सभी लाभकारी योजना धरातल पर लागू होगी।
वही पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय ने कहा की युवा राजद कमिटी राजद का रीढ होता है निश्चित रूप से सरकार से लोगो का इकबाल खत्म हो गया है अपराध चरम सीमा पर है ,बिहार मे आगामी सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे बनेगा ये निश्चित है। पूर्व विधायक अनवर आलम ने सरकार पर हमला बोल कहा की नितिश सरकार पंगु सरकार है इनसे बिहार संभल नही रहा है।
पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की नितिश कुमार लाचार है भाजपा इनके नब्ज को पकड़ा हुआ है और जब-जब भाजपा सरकार आई है संविधान,लोकतंत्र चरमराई है।
पूर्व विधायक सरोज यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की नितिश सरकार मतलब अपराध,लुटेरा,रिश्वतखोर का दरबार बिहार सरकार से उम्मीद पत्थर पर दूब जैसे लोकोक्ति को चरितार्थ करता है।
प्रदेश महासचिव आदिव रिजवी ने बिहार सरकार को लाचार और कमजोर सरकार बताया और कहा की वर्तमान सरकार नौजवान,रोजगार विरोधी है।
पूर्व अध्यक्ष जिप भोजपुर हाकिम प्रसाद ने सरकार को लुटेरा का सरकार बताया।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बिहार सरकार का तुलना हिटलरशाही रवैया से की बच्चो के भविष्य के साथ खेल रही है सरकार।
प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने कहा की युवा राजद संकल्पबद्ध है अपने नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सतरह माह के कार्यकाल को और लाभकारी योजना को हर घर तक पहुँचाने के लिए।
वही कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह,सोनू राय,हिरा ओझा,विनोद चंद्रवंशी,मालिक यादव,जिप सदस्य भीम यादव,सोनू रजक,हरिफन यादव,रविंद्र रजक,पपु गोप, प्रदेश महासचिव मनु यादव, अनुराग पाण्डेय, अरुण यादव,मोहम्मद सोनू ,आरती देवी,पेनटर यादव,मुन्ना यादव प्रखंड अध्यक्ष भाई बरमेशवर,राणा जी,पिन्टु यादव,बिमलेश यादव,अनुप मौर्य,तेजू त्यागी,चुल्लू जी, अली हसन,मोहम्मद इनामुल हक, इशान राज,भीम यादव, राकेश यादव,मोनू यादव,अमीत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़ जिले में नौरंगदेसर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

भोजपुर में लग सकता है प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध!पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महालेखा नियंत्रक के साथ राज्य के वित्तीय प्रबंधन तंत्र के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने गुरु के घर पहुँच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment