RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:छात्रो के कंधे पर बैठकर राजनीति करना चाहते है प्रशांत किशोर : सैयद शाहनवाज हुसैन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जनवरी।पूर्व केन्द्रीय एवं बिहार सरकार के मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन अपने निजी कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए।
आरा में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला किया।उन्होंने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा के मामले को बिहार सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है।प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजर है,वे कितने पार्टियों के लिए इवेंट मैनेंजमेंट कर चुके है और अब वे अपने लिए इवेंट मैनेजमेंट कर रहे है।मध्यावधि उप चुनाव मे उनकी करारी हार से वे बौखलाहट में है।उनका राजनीति कैरियर शुरू होने के पहले ही समाप्त हो चुका है।वे अपनी राजनीति पहचान के लिए संघर्ष कर रहे है।वे बिहार मे सता प्राप्त करने के लिए दिन और रात दोनो समय सपना देख रहे है। अब वे छात्रो के कंधे पर बैठकर राजनीति करना चाहते है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति का अलग पमपम बाबु है। कानून का उलंघन करते हुए गाँधी मैदान मे अनशन पर बैठते है,जहाँ उनके साथ कोई नही था।गाँधी मैदान मे तो टहलने वालो की संख्या होती है।बीपीएससी के छात्र उनके आंदोलन मे शामिल नही थे। अब उन्हें नए इवेंट मैनेजमेंट शुरू नही करना चाहिए। हमारी पार्टी भी विपक्ष मे रहते हुए संवैधानिक और कानूनी रूप से आंदोलन किया है।हमने लाठी खाई है और जान भी गवाए है।
भाजपा नेता ने भोजपुर जिला मे हो रहे सड़क जाम पर कहा कि बालू से लदा ट्रक कई लोगो का जान ले रहा है। मै विजय सिन्हा जी से कहूँगा कि आरा-छपरा पुल लोगो के लिए बना था कि बालू ट्रको के लिए।इसका निदान जल्द हो।
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व विधायक संजय टाईगर, कौशल विद्यार्थी, पंकज सिंह,राजेन्द्र तिवारी, मिथिलेश कुशवाहा,अजय सिंह,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, निशांत सेंगर,प्रहलाद राय,सूर्यकान्त पांडेय सहित अन्य लोग थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का को औचक निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

सुपौल: ईवीएम/वीवीपीएट के माध्यम से मतदान हेतु दिव्यांगजनों को कराया गया डेमो! ट्राई साइकिल वितरित।

rktvnews

भारत-थाईलैंड संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 नवंबर 25

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन- निकासी मिलान के निर्देश।

rktvnews

आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है :गुफरान अहमद खान

rktvnews

Leave a Comment