RKTV NEWS/अनिल सिंह,11अप्रैल।भोजपुर जिले के जगदीशपुर नगर के वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित हजरत दाता करीम शाह रहमतुल्लाह अलेह की सालाना उर्स पाक के मौके पर उनकी मजार पर चादर पोशी की गई सबसे पहले कुरान खानी और रसूल शरीफ और उसके बाद नगर की बड़ी मस्जिद से चादर लेकर लोग नगर के मुख्य मार्ग होते हुए थाने से पुo उसी रास्ते से आकर किला मैदान स्थित शहीद बाबा के मजार पर चादर पोशी की गई और अमन चैन की दुआ मांगी गई।
इस दौरान जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव,उप मुख्य पार्षद धनपुरा देवी, वार्ड पार्षद एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की ओर से भी शहीद बाबा के मजार पर चादर पोशी में शामिल होकर नगर की सुख शांति और अमन चैन की दुआ मांगी गई।
उर्स के मौके पर मजार को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइट और फुल मालाओं से सजाया गया था जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी मजार के बाहर मेला जैसा दृश्य देखने को मिला चादर पोशी के दौरान मुमताज वारसी, भोला खान, असलम रजा, शहजादा खान,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव उप मुख्य पार्षद अन्नपूर्णा देवी वार्ड पार्षद अनार उल हक, गोविंद ,बजरंगी कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे



next post
