RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- श्री तोमर

RKTV NEWS/ग्वालियर,10अप्रैल।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता से बाहर आए हैं, आज पूरा परिदृश्य बदला हुआ है और यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि एक समय था जब हमारे देश में प्रतिभा थी और हम उसे पहचान नहीं पा रहे थे। इन प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का वातावरण ही नहीं था। यही वजह है कि देश में प्रतिभाएं कुंठित हो रही थी और उन्हें विदेशों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस स्थिति को समझा और देश में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया, जिससे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बदलाव आया है।
श्री तोमर ने कहा कि 2014 से पहले देश में कुल 31-32 ही स्टार्टअप हुआ करते थे, लेकिन आज इनकी संख्या 6,500 से भी ज्यादा हो गई है। अकेले कृषि क्षेत्र में ही इनकी संख्या 2,000 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को पहचान रही है और इसका लोहा भी मान रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की पहचान बनी है और दुनियाभर में भारत की ताकत भी बढ़ी है। यही वजह है कि जब भारत के प्रधानमंत्री यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को यह कहते हुए रुकवा देते है कि पहले हमारे बच्चों को बाहर निकलने दें तो भारत की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन हमारे प्रधानमंत्री जी का परिचय कराते हुए कहते हैं कि एक सूर्य, एक विश्व और एक मोदी तो पूरी दुनिया को भारत की ताकत पर गर्व होता है।
स्टार्टअप कानक्लेव में मध्य प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशचंद्र, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव भाई प्रजापति, अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्याम ओझा और अखिल भारतीय सचिव श्री समीर मूंदड़ा भी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:तसर की खेती के साथ हल्दी की खेती कर कृषक करें अपनी आय में वृद्धि : उपविकास आयुक्त

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला नवचयनित आईएएस का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्र एवं समाज के विकास में सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

ट्रांसफर नीति 2025: नतीजे तैयार, पर इरादे अधूरे!, सीलबंद लॉकरों में बंद शिक्षक की उम्मीदें”

rktvnews

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

Leave a Comment