RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: सभी गरीबों को 2 लाख रु.भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का आवास देना होगा: राजू यादव

प्रत्याशी राजू यादव का आज जनता के बीच तूफानी दौरान, गांव – गांव में है उत्साह, जगह – जगह लोगों ने राजू यादव का किया स्वागत।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)06 नवम्बर।तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कामरेड राजू यादव का आज जनता के बीच तूफानी दौरान हुआ। गांव – गांव में है जनता के बीच मे खाफी उत्साह देखा गया। लोग तरारी का विधायक कैसा हो , राजू यादव जैसा हो, गरीबों का नेता कैसा हो राजू यादव जैसा हो आदि नारे लगा रहें थे और जगह – जगह राजू यादव का स्वागत किया।
वे तरारी विधानसभा के रसौली टोला, कचनय , पचरुखीया, सुखरौली, रंगलालटोला, मोतीटोला, खैरी तिवारीडीह, चिलबिलिया , इतिम्हां, लहरी तिवारीडीह, जैसीडिह, भुलूकुआं, भडसर , गोविन्दडीह सहित कई गांवों का दौरा किया।
जनता को संबोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान और छात्र नौजवानों की आवाज को बिहार विधानसभा में पहुंचाएंगे। गरीब मजदूरों के लिए सरकार के द्वारा उदघोषित 2 लाख सरकारी अनुदान , भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन पक्का आवास और छात्रों को सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले नौजवानों को रोजगार दे सरकार। इसके लिए अपनी आवाज बुलंद करूं जनता की आवाज विधानसभा में गूंजेगी चुनाव जीतने के बाद तरारी विधानसभा से जनता का खून चूसक स्मार्ट मीटर को हटवाने का काम करेंगे। साथ ही तरारी प्रखंड के कई गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने यही भी कहा कि सभी गरीबों का पक्का मकान हो इसके लिए बिहार विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
दौरा के में सरोजी यादव, पूर्व उप प्रमुख पीरो, प्रमोद सिंह पूर्व जिला पार्षद, आयूब आलम राजद नेता, रामानुज जी माले जिला कमिटी सदस्य, मनीर आलम, रौशन कुशवाहा, आइसा नेता जयशंकर, मयंक यादव, जयंत यादव छात्र राजद, उमेश कुमार, सहित की नेता शामिल थे।

Related posts

मोटर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

भोजपुर:लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वचिकित्सा और स्वरोजगार मुहैया कराना उदेश्य:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला को दी 241 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 88 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment