
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 नवंबर। आज शहर में हर्ष और उल्लास के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।कायस्थ बिरादरी के लोगों इस वार्षिक पूजा को धूमधाम पीढ़ी दर पीढ़ी से मनाते आ रहे हैं। इस दिन सभी कायस्थ विरादरी के लोग परंपरागत ढंग से चित्रगुप्त जी महाराज की पूंछ रंग-बिरंगे वस्त्र धारण कर साथ कलम दवात की पूजा श्रद्धापूर्वक करते हैं । पौराणिक कथा के अनुसार ब्रह्मा जी के काया से उत्पन्न,पाप पुण्य के ज्ञाता व न्यायाधीश, कायस्थ के पूर्वज है
नगर के सभी प्रमुख समितियां द्वारा पूजा अर्चना की गई। शहर का सबसे पुराना भव्य विशाल मंदिर शहर के बीच बाबू बाजार में स्थित है जो *श्री चित्रगुप्त मंदिर के नाम से प्रसिद्ध* है। जहां सैकड़ों वर्ष पूर्व से बिरादरी के लोग पूजा पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम करते आ रहे हैं।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना के नेतृत्व में 9: 30 से पूजा आचार्य श्री विजय पांडे और मंदिर के पुजारी मधुसूदन उपाध्याय के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। मंदिर समिति के लोग पूजा पर बैठे जिन्हें गमछा पेपर दिया गया। पूजा समापन पर हवन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अन्य महत्वपूर्ण उपस्थित में नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह जीतू चंद्रवंशी,हाकिम प्रसाद, अमित कुमार बंटी, बर काउंसिल के सुदामा राय अधिवक्ता,संजय कुमार सिंह,अधिवक्ता सुरेश सिंह आदि रहे जीने अंग वस्त्र देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। पूजा पर बैठने वालों में डॉक्टर संजीव कुमार सिंहा डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंहा दिनेश मुन्ना चित्रांश दुर्गेश वासुदेव नारायण सचचू अधिवक्ता, प्रो सच्चिदानंद सहाय दिलीप कुमार सिन्हा, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि सैकड़ों रहे। मंदिर में दिन भर लोगों का आना-जाना लगाना संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है जिसमें गायक सुभाष राय सिद्धेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव सत्येंद्र पांडे शाहिद अन्य कलाकार उपस्थित रहे। कल सामूहिक रूप से शहर की मूर्तियां मंदिर में आएगी तत्पश्चात सामूहिक रूप से 2:00 बजे से धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
वही *चित्रगुप्त परिवार शिवगंज द्वारा* 11:00 बजे से सामूहिक पूजन आई एम ए बिल्डिंग में मूर्ति स्थापित कर धूमधाम से मनाया गया जिसमे परिवार के लोग उपस्थित रहे । इसमें पूजा, आरती ,संध्या में भजन और दूसरे दिन पारिवारिक सहभोज और मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है।इसकी जानकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिन्हा , पंकज कुमार सिंहा,फूलेनदर कुमार सिन्हा,ने दी है।
*चित्रांश समिति द्वारा नवीन विद्यालय* शिवगंज का सामूहिक पूजा 11:30 से होगा ,1से 3बजे तक प्रसाद वितरण, संध्या समय भजन, सम्मान समारोह तथा सात सिलाई मशीन का वितरण मुख्य अतिथि के हाथों किया गया। इसकी जानकारी संयोजक डॉक्टर के एन सिंहा सहसंयोजक चितरंजन प्रसाद सिंह एवं कुमार निर्मल उर्फ डॉ सुधीर द्वारा दिया गया।
*श्री चित्रगुप्त सेवा समिति हाउसिंग कॉलोनी चंदवा* आरा में पूजा 12:30 से प्रारंभ हुआ। श्रद्धा भक्ति से इस कॉलोनी के लोग पूजा में सम्मिलित हुए। संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन कलाकारों द्वारा किया गया है।अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा सचिव सतीश चंद्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव विनय कुमार श्रीवास्तव मनोज लाल आदि ने दी है। सभी समितियां में संध्या समय का कार्यक्रम चल रहा है
