RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय संदेश का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संदेश का भ्रमण किया गया। साथ ही किसुन मध्य विद्यालय,संदेश,सुहासत सहदेव +2 विद्यालय,रेफरल अस्पताल,संदेशआदि का निरीक्षण किया गया।
निरिक्षण के क्रम में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संदेश के लिए नये भवन का प्रस्ताव विभाग को भेजने,संदेश प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के पुराने भवन जिसकी स्थिति जर्जर एवं दयनीय है,उसकी जाँच कराकर डिमॉलिश कराने, बी०एम०एस०आई०सी०एल० को रेफरल अस्पताल, संदेश की मरम्मति कार्य शीघ्र कराने, नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन हेतु चिन्हित किये गये जमीन के अतिरिक्त खाली सरकारी जमीन को चिन्हित करते हुए मनरेगा से खेल मैदान के निर्माण हेतु प्रस्ताव देने, किसुन मध्य विद्यालय, संदेश, सुहासत सहदेव 2 विद्यालय, आरा के बगल में स्थित सरकारी खाली मैदान पर 15 वें वित्त की राशि से मिट्टी भराई एवं चहारदीवारी कार्य कराने एवं मनरेगा से स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव देने एवं 03 माह के अंदर कार्य पूर्ण कराने, कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कराने, प्रखंड कार्यालय, संदेश कैंपस में लगे हुए बालू ट्रक को नियमानुसार हटवाने, जिला परिषद की जमीन पर ग्रामीण हाट का निर्माण मनरेगा से कराने, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संदेश में आधार कार्ड के लिए ऑपरेटर अविलंब भेजने आदि का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण किया।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक,दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

रोहतास के नए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एसआईआर को लेकर उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment