RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ता स्व अवधेश कुमार चौधरी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र का हुआ अनावरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर। सोमवार को सिविल कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता सह एपीपी स्वर्गीय अवधेश कुमार चौधरी की पहली पुण्यतिथि कोर्ट परिसर में मनाई गई। इस मौके पर कोर्ट परिसर के टेबल नंबर 10 पर दिवंगत अधिवक्ता के तैलचित्र का अनावरण किया गया। तैलचित्र का अनावरण एडीजे 1 – ऋषि कुमार सिंह, एडीजे 2- अखिलेश कुमार सिंह उत्पाद 2 अरुण कुमार शर्मा, एडीजे 13- आदित्य सुमन ने किया. मौके पर अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कमी पूरे न्यायपालिका को खल रही है अवधेश चौधरी न केवल एक वकील थे बल्कि वह कई वर्षों तक अलग-अलग पदों पर भी बन रहे वह वकीलों के हक की लड़ाई के लिए भी हमेशा आगे रहते थे. उनके जाने से रिक्त हुई कमी को असंभव है हम पहली पुण्यतिथि पर उनको सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण राय, बिहार बार काउंसिल सदस्य सुदामा राय, इंद्रदेव पांडे, गिरधारी जी, उपेंद्र नारायण पांडेवीरेंद्र मिश्र, रणजीत कुमार ठाकुर,कन्हैया सिंह, वीरेंद्र पांडे, राजेश मँचू आनंद वात्स्यायन, आरा बार के महासचिव मनमोहन ओझा, स्वर्गीय चौधरी के दोनों पुत्र विनोद कुमार और विभु प्रकाश समेत अन्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:मानस में पुरुष पात्र वैभव पूर्ण कृति है: प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त।

rktvnews

रामगढ़:प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

अहमदाबाद में 19वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स मीट में बिहार का पहला गोल्ड मेडल दिव्यांश के नाम।

rktvnews

Leave a Comment