RK TV News
खबरें
Breaking News

कॉलोडिहरी, सहार में शिक्षक दिवस सह विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 सितंबर।मध्य विद्यालय कॉलोडिहरी, सहार में शिक्षक दिवस सह शिक्षक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने उर्दू मध्य विद्यालय, कॉलोडिहरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर राय ने की।
की। कार्यक्रम में जहां एक ओर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं दूसरी तरफ अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक जग नारायण साव के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। शिक्षक अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमें डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।स्वागत गीत और विदाई गीत- आंगन सूना है मन…को अंजली, राशि, सोनाली, अंकिता, अमृता, सरोवर, मधु, आनंदिता, खुशी आदि छात्राओं ने प्रस्तुत किया। वहीं मो. शम्स इक़बाल ने विदाई गीत-विदा क्या करें हम… को प्रस्तुत किया। मंच संचालन बिहार राज्य प्रा. शिक्षक संघ गोप गुट के राज्य सचिव कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संजु कुमारी, कुसुम कुमारी, विकास कुमार , अविनाश कुमार, भरत गुप्ता, मो.शमशाद, श्वेता कुमारी, शिवानी सिंह, बशीर अहमद, तारकेश्वर कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी – डीडीसी ने लिया जायजा!जिले के छात्र – छात्राओं के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी सुपूर्द,अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी।

rktvnews

भोपाल:यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर : पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने हेतू महागठबंधन की बैठक आयोजित।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नेत्र जांच शिविर में भाग लेकर आमजन को शिविर का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित।

rktvnews

Leave a Comment