RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बी डी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्रधान डाकघर का भ्रमण।

डाक विभाग के कार्यकलापों से हुए अवगत।

डाक घर की विभिन्न सेवाओं की विस्तृत रूप से दी गई जानकारी।

पत्र लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

डाक अधीक्षक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

28 सितंबर को जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का होगा आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 03 सितंबर।स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टऑफिस के कार्यकलापों एवं आम जन जीवन में इसके महत्व को समझाने के उदेश्य से प्रधान डाकघर, आरा का भ्रमण बी०डी० पब्लिक स्कूल, आरा के कक्षा 6 से 10 तक विद्यार्थियों द्वारा किया गया।प्रधान डाकघर में संचालित विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यो की जानकारी विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को दी गई।आम जनता को डाकघर से मिलनेवाली सेवाएँ जैसे- स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल, बचत खाता इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान पत्र-लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज़ भी आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक कक्षा से 10-10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को डाक अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में कृषा, समीक्षा एवं अभी सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि नई पीढ़ी पत्र लिखने की कला को भूलती जा रही है, इस प्रवृति को आगे बनाये रखने हेतु इस तरह की प्रतियोगिताएं डाक विभाग निरंतर आयोजित करता रहा है ।उन्होंने आगे बताया कि अगामी 27 एवं 28 सितम्बर को भोजपुर डाक प्रमंडल जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह (फिलाटेली) प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है।इसका आयोजन नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा में होना तय हुआ है जिसमें कई दुर्लभ डाक टिकटों को देखने एवं समझने का मौका आम जनता को मिलेगा। इस आयोजन का विशेष आकर्षण स्कूली छात्र-छात्राएं होंगी, जिनके लिए डाक विभाग की तरफ से पत्र-लेखन, स्टाम्प डिजाइन एवं क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जायेगा।इस अवसर पर डाक विभाग की तरफ से सहायक डाक अधीक्षक, श्रीनिवास, डाक निरीक्षक मुन्ना कुमार पोस्टमास्टर यसवंत कुमार सिंह, इनचार्ज CPC कृष्ण मुरारी, विकास अधिकारी मनोरंजन कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ चौबे, कुंदन कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा के लाल आर्यव ने स्पेलिंग बी कांटेस्ट में गाड़ा झंडा।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गाजा मे इजरायल द्वारा जारी बच्चों – महिलाओं व बेगुनाहों के बर्बर जनसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह 15 – 20 अक्टूबर 2023. – इंसाफ मंच

rktvnews

उत्तराखंड:सरकार के खिलाफ अराजतत्वों की कार्यवाही पर की जायेगी कठोर से कठोर कार्यवाही:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment