RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने दलसागर स्तिथ जल जीवन हरियाली के तहत निर्माणाधीन तालाब का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार) 13 जुलाई।शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत निर्माणाधीन दलसागर स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया।
योजनाओं में तालाब का जीर्णोद्धार कार्य हुआ है तथा 02 में से 01 इनलेट बना हुआ है। तालाब लगभग 06 एकड में है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि पंचायत समिति/जिला परिषद से समन्वय स्थापित कर घाट निर्माण, pathway, सघन वृक्षारोपण, सौदर्यीकरण आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। यह तालाब राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त बक्सर को पर्यटन की दृष्टिकोण से तालाब को विकसित करते हुए नौका परिचालन कराने का निर्देश दिया गया।
तालाब में नाला का पानी जा रहा है जो अंत्यत ही खेदजनक है। डीपीआर बनाते समय नाला का पानी यत्र-तत्र भेजे जाने हेतु कोई भी कार्य योजना नहीं बनाई गई। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर से वस्तु स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन – तीन दिनों तक राज्य सरकार की योजनाओं की बारीकियों से करवाया गया रूबरू

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का संगठन चुनाव की तैयारी शुरू, भोजपुर जिला संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजित।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों संग बैठक

rktvnews

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लाभार्थियों को एबी पीएम-जेएवाई के आयुष्मान कार्ड का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment