RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 जुलाई।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के योगदान के लिए क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में, उन्‍हें रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।
इस पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इसे भारत के लोगों और भारत व रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्‍मान दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित करता है।
इस पुरस्कार की शुरुआत 300 साल पहले हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

Related posts

भोजपुर:संसार के बारे में जानने से बैराग्य और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा: श्री जियर स्वामी

rktvnews

शिक्षा विभाग और विधायक निधि के संयुक्त फंड से बनेगा उर्दू प्राथमिक विद्यालय,बड़ौरा आज हुआ शिलान्यास!विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया शिलान्यास।

rktvnews

पटना:कदम कुआँ शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रूप से हुआ होलिका दहन।

rktvnews

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समापन समारोह।

rktvnews

पटना:आज के बच्चों की वैज्ञानिक-प्रतिभा चकित करती है : डा सी एन प्रभु

rktvnews

दूसरे चरण के कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।

rktvnews

Leave a Comment