RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मानदेय नहीं मिलने से सफाईकर्मियों ने किया हड़ताल,धरना व प्रदर्शन।

चार महीने से नही हुआ राशि का भुगतान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मियों ने 4 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने तथा एनजीओ के मनमानी और तानाशाही रवैये के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे हड़ताल, धरना एवं प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने एनजीओ पर मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि एनजीओ के लापरवाही, मनमानी और तानाशाही के कारण आज तक उनका भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे सफाईकर्मियो के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सफाईकर्मी प्रेम कुमार ने बताया कि मैं कई वर्षो से काम कर रहा हूँ लेकिन आज तक ऐसी स्थिति पैदा नही हुई थी। उनका कहना है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद के ढुलमुल रवैये एवं शिथिलता बरतने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है जिससे सफाई किट एवं मानदेय की राशि चार माह से खाते में नहीं गयी है। इससे सफाईकर्मियों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

शाहपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, धरना व प्रदर्शन

सफाईकर्मियों ने दिन के दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लगभग सात घंटे बिना खाये पीये हड़ताल, धरना एवं प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पंचायत कार्यलय के घटिया प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर विरोध जताते हुए नारे लगाये। शाम पांच बजे के बाद मुख्य पार्षद जुगनू देवी और एनजीओ के पवन कुमार के समझाने-बुझाने तथा कल शुक्रवार को राशि भुगतान करने के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस लिया।

Related posts

वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास- कोंकण 2023

rktvnews

नारनौल:जिलास्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

सावधान! शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र, नियोजित शिक्षक करते हैं “धरना प्रदर्शन” तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

बक्सर: 18 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर से आयोजित होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता।

rktvnews

गीता प्रेस, गोरखपुर को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

rktvnews

रायपुर : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी ‘छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी’

rktvnews

Leave a Comment