RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क कार्यालय मधुबनी का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )03 जुलाई। मंगलवार को उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा जिला जन सम्पर्क कार्यालय मधुबनी का औचक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम उन्होंने कार्यालय के रोकड़ पंजी,उपस्थिति पंजी सी एल आदि पंजियों का अवलोकन किया और विभागीय आदेश के आलोक में ससमय कार्य करने का कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि कार्यालय के साफ-सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यालय में लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय परिचारी आदि उपस्थित पाए गए।
उन्होंने रोकड़ पंजी को अद्यतन करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत प्राप्त आवंटन को विभागीय निर्देश के आलोक में प्रचार प्रसार आदि के लिए कार्य करने के लिए जिला सूचना जन-संपर्क अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस वित्तीय वर्ष में योजना मद में कार्य किया गया है । कार्यालय लिपिक को अपने कार्य कलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया गया ।
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दूसरे विभाग के द्वारा सूचना भवन के कुछ कमरे को अतिक्रमित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। कार्यालय में आने वाले नागरिकों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला सूचना जन-संपर्क पदाधिकारी मधुबनी द्वारा उप निदेशक जन-संपर्क दरभंगा प्रमंडल दरभंगा को जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला जन सम्पर्क कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मिगण उपस्थित थे।

Related posts

महंगाई राहत कैंपों में अपूर्व उत्साह, योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं – ऊर्जा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : देशी शराब बरामद।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारत में स्टार्टअप क्रांति की शुरुआत के लिए एचसीएल सॉफ्टवेयर के साथ गठबंधन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरदार पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित कर रही है रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment