RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिवरों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट के आवेदन ना दें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )20 जून। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिला व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिवरों में आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर नागरिक की समस्या का कम से कम समय में समाधान किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे 100-100 वर्ग गज के प्लाट के संबंध में अभी कोई आवेदन लेकर समाधान शिवरों में ना आएं। डीसी आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बोल रही थी।
डीसी ने बताया कि समाधान शिविरों में अधिकतर नागरिक 100-100 वर्ग गज के प्लाट के लिए आवेदन दे रहे हैं। फिलहाल सरकार की ऐसी कोई स्कीम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों लाभार्थियों को एक दशक से भी पहले आवंटित किए गए प्लाटों का कब्जा दिया गया था। नया आवेदन कोई भी नहीं लिया गया है। 100-100 वर्ग गज के प्लाट की कोई भी स्कीम फिलहाल नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि इन समाधान शिविरों में इस तरह का आवेदन लेकर ना आएं। इस तरह से उन लोगों का समय व पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव तथा अन्य विभागों के अधिकारी व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

आज 161 शिकायतें आईं

उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लगे समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। आज जिला व उप मंडल स्तर पर लगे समाधान शिवरों में कुल 161 शिकायतें पहुंची। इनमें से कइयों का मौके पर ही समाधान किया गया।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी हर रोज 9 से 11:00 तक इन समाधान शिवरों में लगातार नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहेंगे ताकि आमजन की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सके।

एडीसी खुद देख रहे पीपीपी से संबंधित शिकायतें

हरियाणा सरकार के निर्देश पर लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। मंगलवार को समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा आईएएस ने परिवार पहचान पत्र के लिए डीसी कोर्ट में अलग से कैंप लगाकर मौके पर ही नागरिकों का समाधान किया।

Related posts

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के तत्काल निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर संवेदक संघ ने बकाया भुगतान और बढ़ती लागत पर सरकार के विरुद्ध जताई नाराजगी।

rktvnews

शनि प्रदोष व्रत की महत्ता।

rktvnews

जयहिंद नेशनल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का नोएडा में हुआ भव्य उदघाटन।

rktvnews

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment