RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गरीबों की सेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्व. योगेन्द्र चैधरी: सरोज कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मई। गुरुवार को योगेन्द्र इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग टेनिंग अनाईठ में योगेन्द्र चैधरी की 21वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने जिसमें स्व. चौधरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्व. चैधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए योगेन्द्र इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग टेªनिंग के निदेशक सरोज कुमार ने कहा कि मेरे पिता स्व. योगेन्द्र चैधरी आजीवन गरीबों की शिक्षा एवं जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत रहे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए मैंने इस नर्सिंग ट्रेनिंग संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया। साथ ही यहाँ पढ़नेवाली गरीब एवं मेधावी छात्राओं को हरसंभव सहयोग किया गया। आगामी छात्रवृत्ति टेस्ट में बेहतर अंक लानेवाले प्रतिभागियों को संस्थान शुल्क भी माफ करेगा। इस अवसर पर अनाईठ क्षेत्र के करीब 100 मुसहर जाति के बच्चों को वस्त्र एवं पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। इससे मुसहर जाति के इन बच्चे-बच्चियों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। एवं
हर‌ संभव सहयोग किया जायेगा। इस अवसर पर डाॅ. भीम सिंह भवेश, वार्ड पार्षद विजय चैधरी एवं श्रीकांत जी, सुनिता कुमारी, अंकुर राज, रिंकु चैधरी आदि ने भी स्व. योगेन्द्र चैधरी के समाजसेवा की चर्चा की। मौके पर वीणा सिंह, अंजली देवी, सोना कुमारी, मानस कुमार, रमेश कुमार, जयप्रकाश दास, अंशुमान सिंह, सुगंध कुमार, अमन बिहारी सहित नर्सिंग टेªनिंग संस्थान के शिक्षक, छात्रा व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:श्रावण महीने में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन उज्‍जैन-संत हिरदारामनगर तक करेगा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन।

rktvnews

भोजपुर के आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा *प्ली बार्गेनिग*पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले को दी 580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

जिलाधिकारी ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता साइकिल रैली को झंडी दिखा किया रवाना ।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

राजस्थान:राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ,ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा राजस्थान।

rktvnews

Leave a Comment