RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

किशनगंज: 72 घंटो के अंदर पोलिंग ऑफिसर के निधन पर परिजनों को मिला 15 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान।

जिलाधिकारी ने परिजनों से मिल शोक संवेदना प्रकट करते हुए दी सांत्वना।

RKTV NEWS/किशनगंज (बिहार)20 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अन्तर्गत किशनगंज जिला में मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक-13.04.2024 से दिनांक-15.04.2024 तक संचालित हुआ था। उसी दौरान दिनांक 15.04.2024 को प्रशिक्षण स्थल मारवाड़ी कॉलेज के कमरा नंबर-11 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे (पोलिंग अफसर-02) मरहूम इकबाल नूरी (उम्र लगभग 45 वर्ष) का हृदयाघात होने के कारण निधन हो गया था। मरहूम इकबाल नूरी, सानी मंगुरा, दिघलबैंक के निवासी थे एवं सहायक शिक्षक के पद पर मदरसा जामिया इस्लामिया, गूंगा मोहल्ला, पोस्ट- तुलसिया, दिघलबैंक (नंबर 553) में पदस्थापित थे। जिलाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा इस घटना का तुरन्त संज्ञान लिया गया और दिवंगत के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की गयी। इसके साथ ही हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया।
इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन विभाग, बिहार के द्वारा 72 घंटे के अंदर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए दिनांक-19.04. 2024 को मरहूम इकबाल नूरी की आश्रिता निकहत प्रवीन को मो० 15 लाख रूपये मात्र अनुग्रह अनुदान के रूप में स्वीकृत किया गया। स्वीकृत राशि का भुगतान दिनांक 19.04.2024 को ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, किशनगंज तुषार सिंगला द्वारा उनके खाते में कर दिया गया तथा मरहूम के घर पहुँच कर उनके आश्रिता निकहत प्रवीण एवं शोकाकुल परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की गयी।

Related posts

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें:राज्यपाल मंगूभाई पटेल

rktvnews

भोजपुर:30 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में निकलेगी स्ववेंद यात्रा।

rktvnews

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा के लिए साइट का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:छात्रों की समस्या को लेकर छात्र जदयू अध्यक्ष मिले जिलाधिकारी भोजपुर से।

rktvnews

भोजपुर: शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु पदाधिकारी करें मातृ वंदन,पोषण ट्रैकर योजना सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment