RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी।महाराजा हाता,आरा में प्रोफेसर डॉक्टर बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मंच संचालन सुरेन्द्र सिंह ‘अंशु’ ने किया।विद्वत संगोष्ठी में शिवदास सिंह, तपन सिंह, डॉक्टर नथुनी पांडे, राजेंद्र शर्मा पुष्कर, डॉक्टर शीलभद्र ,डॉक्टर रविंद्र शाहाबादी, रमेश सिंह राम प्रपन्न भाग लिए।कवि सम्मेलन में अजय गुप्ता अज्ञानी,अलख अनाड़ी,सुरेश प्रसाद,
सुरेन्द्र सिंह ‘अंशु’,रमेश सिंह,शरद सिंह, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, राजेंद्र शर्मा पुष्कर ने अपनी कविता के माध्यम से आनंद सुधा की बरसात किया।
धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार(पीएनबी) ने किया। उक्त अवसर पर डॉक्टर रविंद्र शाहबादी ने बसंत को जीवन में नवल सवेरा लाने वाला प्रकृति का अनमोल वरदान बताया। रमेश सिंह रामप्रपन्न ऋतुराज बसंत को प्रकृति का सुंदरतम एवं सर्वाधिक सुखद उपहार,प्रकृति रानी का दूल्हा तथा विलक्षण संत एवं संदेश वाहक बताया।राजेंद्र शर्मा पुष्कर ने वसंत को ऋतुओं का राजा बताया,जो केवल भारतवर्ष में ही पधारता है।संत रविदास को संतों का सिरताज बताया डॉक्टर सिलभद्र जी बसंत को वीरों का बसंत,संतों का बसंत बताकर उसका महिमामंडन किया।डॉक्टर तपन सिंह ने वसंत को पावन प्रेरणादायक बताया। सुरेंद्र सिंह अंशु ने बसंत को अपने गीत के माध्यम से नवजीवन दाता बताया।अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉक्टर बलिराज ठाकुर ने कहा की वसंत अनुपम ऋतु है, प्रकृति का निरुपम भेंट है ,सौगात है जो जीवन को दिव्य एवं धन्य बनाता है। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नरेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं सुरेश कुमार भोजपुर दीदार के पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

वाणिज्य कर विभाग की इनपुट टैक्स क्रेडिट से शत प्रतिशत कर भुगतान व सेकेंड हैंड कार बिक्री करने वालों ब्यवसाइयों के विरुद्ध कार्रवाई।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

पुस्तकालय के जनक एवं संस्थापक डॉ एस आर रंगनाथन की जयंती मनाई गयी।

rktvnews

सफाईकर्मियों में वाहन चालकों का होता है महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

rktvnews

Leave a Comment