RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपीएसआईडीसी के मीटिंग हॉल में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, कोई लापरवाही करेगा तो उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा जो कार्य अधिकारियों को मिला है उन दायित्वों के प्रति अपनी सेवा दें।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा की जिसमें निवेश मित्र के अंतर्गत कुल 2153 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 1903 टोटल अप्रूव हुए निरस्त 143आवेदन पत्र प्राप्त हुए इसके संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की उन्होंने कहा समय अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों को निस्तारण किया जाए और जिससे संबंधित आवेदक को भी जानकारी से अवगत कराया जाए किस वजह से आवेदन निरस्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए उन्होंने कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास ब्रह्द स्तर पर होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें ।
औद्योगिक क्षेत्र बागपत में स्थित वाटर ओवर हैड टैंक की मरम्मत कराकर क्रियाशील कराने की मांग उद्यमियों द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी. जिस पर जिलाधिकारी द्वार यूपीसीडा बागपत के डीजीएम को निर्देशित किया कि उद्यमियो से सूचना प्राप्त कर ली जाये 100 उद्यमियों में वॉटर कनेक्शन लेने के लिए लिखित में दिया है जिसे क्रियाशील कराए जाने के निर्देश दिए।
औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे सडक की गुणवत्ता के सन्दर्भ में उद्यमी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सडक ठीक बन रही है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया कि सडक ठीक ही बनेगी अगर कोई भी गडबडी होती है तो उन्हें अवगत कराया जायें जिससे की मौके पर ही सुधार कराया जा सके नाली निर्माण कार्य देवी कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
आकृति ज्वैल क्राफ्टस इकाई तक जाने वाली सड़क के निर्माण हेतु उद्यमियों द्वारा अनुरोध किया गया की रास्ता काफी टूटा है तथा बारिश में गड्ढे भी हो जाते हैं जिससे वाहनों के आने-जाने में पलटने का डर रहता है तथा रास्ते में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है यहां पानी की कोई निकासी व्यवस्था नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि सड़क के संदर्भ में एस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराये।
बडौत के श्री महावीर एलयाज, प्रो० मुकेश जैन द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली विभाग द्वारा रु० 12.00 लाख का अतिरिक्त बिल दिय गया है, जो कि सामान्य बिल से बहुत अधिक है, जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके प्ररकण में नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी उद्योग बंधु पर व्यापार बंधुओ से जुड़ी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र से सीख प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जिस भी उद्यमी की कोई समस्या है तो अधिकारी से गंभीरता से लें उसका समय अंतर्गत निस्तारण करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ,जीएम डीआईसीअर्चना तिवारी, सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:स्वच्छ शहर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान 20 तक हुआ विस्तारित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यसचिव ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ।

rktvnews

आगामी 9 सितंबर 23 को होने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को ले छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर: कल आरा विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी का होगा नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment