RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

आरा/भोजपुर 14 फरवरी।सदर प्रखंड के भकुरा ग्राम में विगत 38 वर्षो से बसंतपंचमी के अवसर पर नवयुवक संघ भकुरा ब्रह्मस्थान के सौजन्य से लगने वाले मेले का आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी सह जनधिकार पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने विधिवत फीता काट उदघाटन किया।

मेले का उदघाटन करते रघुपति यादव

समिति द्वारा उद्घाटन पश्चात क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव का अंग वस्त्र और फूल माले से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रघुपति यादव ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की कई वर्षो से ब्रह्म बाबा की पूजा के साथ लगने वाले मेले में आई भीड़ आयोजकों के कुशल संचालन और ब्रह्म बाबा की महिमा का प्रमाण है जहां दूर दराज से लोग अपनी अपनी इच्छाओं और मन्नतों की पूर्ति के लिए यहां आते है और कहा जाता है की उनकी सकारात्मक इच्छाएं और मन्नतें पूरी भी होती है। उन्होंने आयोजकों को अपने आमंत्रण के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की ऐसे आयोजनों से ही समाज में आपसी सौहार्द और प्रेम की भावनाएं प्रबल होती है।
रघुपति यादव ने सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की बधाई देते हुए अपने संबोधन में मां सरस्वती की महिमा का गुणगान किया साथ ही बसंत ऋतु में प्राकृतिक के वैभव की चर्चा करते हुए अपने सामाजिक संदेश में कहा की जिस प्रकार इस ऋतु में पेड़ पौधों में नए पत्ते ,आम के वृक्षों में मोजर आते है और उसकी मनमोहक खुशबू से मनुष्य आनंदित होता है ठीक उसी प्रकार हम सभी को भी अपने अंदर ऐसे ही सामाजिक सकारात्मक सोच को विकसित करते हुए उच्च नीच के भेद किए बिना एक दूसरे का सहयोग करते हुए आपसी एकता के साथ आगे बढ़ना है।

आयोजकों द्वारा सम्मानित होते पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव

पूर्व प्रत्यासी ने उक्त आयोजन के लिए आयोजकों में मुख्य रूप से रोहित कुमार,प्रमोद कुमार,संजीव कुमार,विकास कुमार,दीपक कुमार,शुभम कुमार ,अजीत कुमार,जयप्रकाश,आलोक,साहिल,अंकित, सोनू आदि को बधाई और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुपति यादव के अलावा अन्य गणमान्यों में मुख रूप से बड़हरा थाना प्रभारी,स्थानीय मुखिया गौतम जी,सरपंच सुनिल भट्ट,मनोज पांडे,मधुबन यादव सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:निर्वाचक अपने अपने मताधिकारो का करें प्रयोग इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

बिहार : भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय में पूजा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:कर्मचारियों की राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका,कार्मिक कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री

rktvnews

वैज्ञानिक अनुसंधान सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने से चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी: राष्ट्रपति

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment