RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का किया शिलान्यास! जनसभा को किया संबोधित किया।

आरा/भोजपुर 23 दिसंबर। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह ने आज चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री द्वारा कनई मे सामुदायिक भवन, भैरोडीह मे छठ घाट,बराढ़ इंग्लिश मे पीसीसी सड़क और बजेन मे यात्री शेड का शिलान्यास किया गया। सभी योजनाएँ सीएसआर फंड से पावरग्रिड द्वारा किया जाएगा।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते.हुए कहा कि मेरा विकास का कार्य सभी गाँवो मे हो रहा है। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और मजबूत होगा।कही से कोई कोताही नही बरता जाएगा। विकास का कार्य अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री का भब्य स्वागत कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा किया गया।इस दौरान ग्रामीण जनता द्वारा अपनी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया जिसका समाधान करने के साथ अन्य जरूरी योजनाओं को भी पूरा करने की बात उनके द्वारा कही गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चरपोखरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे ईं.धीरेन्द्र सिंह,शंभु चौरसिया, उदय प्रताप सिंह वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,राकेश सिंह,अखिलानंद ओझा, संजय कुमार सिंह,विभु जैन,विनय सिंह,कुंदन सिंह तोमर,रामानुज सिंह,अशोक सिंह,अरविंद सिंह,अनील सिंह,यशंवत नारायण सहित सैकडो़ कार्यकर्ता और जनता थे।

Related posts

भोजपुर:घर के सामने से बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

दरभंगा:15 अप्रैल तक सभी 2939 मतदान केन्द्रों सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित-डीएम

rktvnews

जयपुर:बहरोड़, चिमनपुरा, नारेडा सहित आसपास के क्षेत्रों में 1895 टन लोह अयस्क के अवैध भण्डार जब्त।

rktvnews

भोपाल:पचमढ़ी मानसून मैराथन : हल्की फुहारों के बीच रनर्स ने लगाई दौड़।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की 8 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक- प्रदेश के 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत।

rktvnews

Leave a Comment