RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माफिया संरक्षित बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान!13 जुलाई को होगा विधानसभा मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 जुलाई।आज बामपाली स्थित भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिभु जैन के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह , भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने 13जुलाई को बिहार सरकार और महागठबंधन सरकार के खिलाफ गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च नीतीश सरकार के खिलाफ जो एक काला कानून बिहार के नौजवानों के लिए खिलाफ लाई है उसके लिए करना है, डोमिसाइल नीति बिहार नौजवानों का हक मारने का काम यह सरकार कर रही है ,यह अंधी गूंगी बहरी सरकार हो गई है इसे जनहित नहीं सिर्फ माफियाओं के द्वारा संरक्षित सरकार चल रही है ।इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विधानसभा का मार्च में सभी नौजवानों को शामिल होने का अपील करने के लिए कहा गया है
अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए बोला गया है।मंच संचालन राहुल सिंह ने किया।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज , कौशल यादव, भाजपा युवा मोर्चा के निर्वत मान जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, बक्सर के प्रियरंजन चौबे, क्षेत्रीय प्रभारी चंद्रांशु मिश्रा ,उपाध्यक्ष निशांत सिंह सिंगर, सरवन कुमार, जिला मंत्री आशुतोष मिश्रा, राजीव कुमार ऋषि, कार्यालय प्रभारी अभय सिंह, जिला प्रवक्ता अंकित तिवारी, अंकेश सिंह, निरंजन तिवारी अमर कुमार चौबे, आईटी सेल के संयोजक प्रतिक चंद्रवंशी सहसंयोजक राहुल कुमार ,विनय कुमार सिंह ,शुभम सिंह , अभिषेक पांडे, स्टडी सेल के ससंयोजक आनंद मोहन प्रताप सिंह, चरपोखरी मंडल अध्यक्ष शैलेश, उदवंतनगर दीपू , गजराजगंज वैभव कुमार सिंह, आरा ग्रामीण सोनू सिंह जिला आईटी सेल के ओंकार पांडे और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित हुए और साथ में जिला कार्यालय प्रभारी डॉ रमेश कुमार सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया और साथ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा टिफिन कार्यक्रम भी किया गया।

Related posts

भोजपुर:1 जुलाई से नएआ पराधिक कानून लागू,सबको समझने और मानने की जरूरत:पुलिस अधीक्षक भोजपुर

rktvnews

बागपत:स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंताओं की बनाई टीम।

rktvnews

भोजपुर: पीयूष के NDA में सफलता पर माले नेता अमित ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

चुनाव आयोग ने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव की तिथि घोषित की।

rktvnews

उत्तराखंड:शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखण्ड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

बागपत:पोषण पखवाड़ा 2025 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment