RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:नई गौशालाओं और गौवन की स्थापना के लक्ष्य को लेकर बाबा समताई नाथ गौशाला नावां के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण गर्ग।

कार्यक्रम में संबोधित करते हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण गर्ग।

नारनौल/हरियाणा 19 नवंबर। हरियाणा गौ सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण गर्ग व आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव ने बाबा समताई नाथ गौशाला नावां के कार्यक्रम में शिरकत की। निरीक्षण के दौरान जिले की सभी गौशालाओ के संचालकों के साथ खुला गौ संवाद करते समय उनकी समस्याओं पर पशुपालन विभाग को साथ लेकर संज्ञान लिया व बेसहरा गौवंश समस्या एवं इसके प्रबन्धन के संज्ञान पर आह्वान किया की भविष्य को देखते हुए नई गौशालाओं और गौवन की स्थापना करना समय की मांग है और गौशालाओ में नशल सुधार पर कार्य करने की भी जरूरत है ताकि भविष्य सुरक्षित हो और गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सके।
निरीक्षण के दौरान बताया कि गौशाला संचालन में उत्पन्न समस्याओं का निदान करना आयोग का प्रथम संकल्प है तथा प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने गौशालाओं को सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। साथ ही उन्होंने गौशाला की मांगों पर संज्ञान लिया और उनकी मांगे जल्द पुरी होंगी इस पर आश्वासन दिया।
इस मौके पर गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष पूरन यादव लोहचब, आयोग के पूर्व सदस्य सुरेश अग्रवाल, पशुपालन विभाग से डिप्टी डायरेक्टर डा. नसीब सिंह और एसडीओ सहित जिले के तमाम अधिकारी और अनेकों गौभक्त मौजूद रहे।

Related posts

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मुनिसुब्रतनाथ मंदिर में यक्ष एवं यक्षिणी के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली घटयात्रा।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. मिश्रा की सौजन्य भेंट

rktvnews

भोजपुर:आचार्य नरेंद्र देव की 68 वी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन विधायक राधा चरण शाह ने फीता काटकर किया।।

rktvnews

Leave a Comment