RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

नई दिल्ली/20 अक्टूबर।केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली स्थित मंत्रालय और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और विशेष अभियान 3.0 में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव कटिकिथाला श्रीनिवास और अपर सचिव खिल्ली राम मीणा ने साप्ताहिक आधार पर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की और सभी जेएस/डीडीजी को लंबित सिफारिशों का निपटान करने और निपटान सहित पुरानी फाइलों/दस्तावेज रिकॉर्ड हटाने के निर्देश दिए। एससीडीपीएम पोर्टल पर स्क्रैप/कचरे के लंबित संदर्भों के निपटारे की स्थिति नियमित रूप से अपडेट की जा रही है।
(i) 14.09.2023 तक लंबित 317 लोक शिकायतों और 63 अपीलों का निपटारा पहले ही किया जा चुका है।
(ii) विशेष अभियान 3.0 के दौरान स्वच्छता अभियान के लिए चिन्हित सभी चार स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
(iii) स्क्रैप और अपशिष्ट सामग्री के निपटान से 1400 वर्गफुट जगह खाली की गई है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के नियंत्रण में काम करने वाले संगठन/अधीनस्थ कार्यालयों तथा दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर, राजस्थान, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम, सेंट्रल वक्फ काउंसिल, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भी विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस अभियान को प्रभावी एवं सार्थक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और इसके नियंत्रण वाले संगठनों में 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 चल रहा है। अभियान के मुख्य क्षेत्रों में सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों की सिफारिशें, अंतर-मंत्रालयी सिफारिशें, संसदीय आश्वासन, स्वच्छता अभियान, कबाड़ का निपटारा शामिल है।
अभियान के प्रारंभिक चरण (14 से 30 सितंबर, 2023) का उपयोग अधिकारियों को संवेदनशील बनाने, अभियान के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठित करने, लंबित मामलों की पहचान करने, अभियान स्थलों को अंतिम रूप देने; स्क्रैप और अनावश्यक सामग्रियों की पहचान करने के लिए किया गया।

Related posts

परंपरागत ढंग से श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान के निर्देशानुसार आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

29 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

“अंतस की आवाज” का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment