RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मेसकौर और सिरदला के पंचायतों में जन संवाद आयोजित।

नवादा/बिहार 22 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में गुरुवार को मेसकौर और सिरदला के पंचायतों में जन संवाद बैठक में सरकार के कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत ढ़ंग से सम्मानित नागरिकों को अवगत कराया गया।गुरुवार को जन संवाद का कार्यक्रम 10ः00 बजे पूर्वा0 में मेसकौर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन रसलपुरा एवं 02ः00 बजे अप0 से सिरदला प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बड़गाॅव में आयोजित हुआ। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में स्थानीय महिला, पुरूष, बच्चे जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित होकर जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के महत्वाकांक्षी और उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किए। जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि यह नागरिकों एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जायेगा। इस बैठक के माध्यम से 44 विभागों के योजनाओं के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों से अवगत कराया जायेगा। जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आपके समक्ष रखेंगे।
जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके पश्चात सम्मानित जन प्रतिनिधियों, नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में सुझाव/षिकायत प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके बेहतर सुझाव से हमलोग योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित कर सकेंगे।गुरुवार को दोनों स्थलों पर काफी संख्या में जीविका दीदीयों के अलावे स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उत्कृष्ठ कलाकारों के द्वारा गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्थानीय भाषा में बताया गया।
पुलिस अधीक्षक, नवादा अम्बरीष राहुल ने जन संवाद बैठक में बताया कि आपके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। थाना में आवेदन देने के साथ ही आपको पावति पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। प्राथमिकी भी संबंधित थाना में अविलम्ब दर्ज की जायेगी जिसकी छायाप्रति आपको तत्काल निःशुल्क मिलेगा। यदि थानेदार फोन नहीं उठाते हैं तो वरीय अधिकारी को अवश्य सूचित करें। 112 नम्बर डायल कर पुलिस से आवष्यक सहयोग/सुरक्षा प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क संस्थापित किया गया है, जहां महिलाएं अपनी षिकायत और सुझाव को महिला पुलिस अधीकारी के समक्ष दर्ज करा सकती हैं। पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का अवष्य उपयोग करें। नवादा पुलिस का फेसबुक और ट्वीटर पर भी अपना षिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्यक्रम आम जनता से पुलिस को संयुक्त करने के लिए चलायी जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर यथाषीघ्र उचित कार्रवाई की जायेगी।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने आवास योजना से लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वास्ट प्रोडक्ट को निस्तारण कर खाद्य का निर्माण किया जा रहा है जो क्षेत्रों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में मददगार सावित हो रहा है।। सभी पंचायतों में वास प्रोडक्ट को निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।
जन संवाद में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि ने अपने-अपने विभागों के द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
सहायक निदेशक समाज कल्याण अर्पणा झा ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सषक्तिकरण योजना, राष्ट्रीय परिवार योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर यंतयेष्टि अनुदान योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह योजना, इंदिरा गाॅधी राष्ट्रीय बृद्धावस्था पेंषन योजना, लक्ष्मीवाई सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना आदि के बारे में विस्तार से लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में अवगत करायीं। उन्होंने बिना जाति धर्म के संचालित मुख्यमंत्री वृद्धा पेंषन योजना के बारे में बताया कि यह राज्य के सभी वृद्धजनों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस योजना का लाभ राज्य के नागरिक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी आय वर्ग के वृद्धजनों को 400 रूपये प्रतिमाह एवं 80 वर्ष या उससे उपर के नागरिकों को 500 रूपये प्रतिमाह पेंशन उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। इस योजना से अभी जिला में 98 हजार से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। डीबीटी के माध्यम से 47 करोड़ रूपये की राशि उनके बैंक खाता में भेजा गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता, फोटो, सहमति पत्र, पंचायत सचिव/मुखिया द्वारा सत्यापित, सहमति पत्र 02 बैंक कर्मियों द्वारा सत्यापित अवष्य होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि मेसकौर एवं दूसरे प्रखंडों के जल संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। मोकामा घाट से गंगाजल को भूमिगत पाईप के माध्यम से कोल महादेव से होते हुए हरदिया डैम तक पहुंचाने के लिए सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। हरदिया डैम से गंगाजल मेसकौर प्रखंड से विभिन्न क्षेत्रों में भी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों से खराब चावल लाभुक नहीं लें और इसकी शिकायत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से अवश्य करें जिससे कि तत्काल कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों पर की जा सके। उन्होंने एमओआईसी और डीपीएम को निर्देश दिये कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी डाॅक्टर की सेवा देने के लिए रोस्टर बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सिरदला प्रखंड में स्थानीय लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
जन संवाद कार्यक्रम में आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक/जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्लस टू विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने किया विद्यालय में तालाबंदी व सङक जाम।

rktvnews

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

भोजपुर:वेतन को लेकर महिला कॉलेज आरा में शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment