RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर।

रांची/झारखंड 06 अगस्त।राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय एक ऐतिहासिक स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल की पावन धरा पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2023 का वृहत और भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन,बान और शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल पल प्रतिपल आकार ले रहा है।
आइए जानते है आयोजन की तैयारियों के बारे में।
09 एवं 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में झारखंडी खान पान,परिधान फैशन शो,आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रमों की बानगी छटा बिखेरती नजर आयेगी।
सावन मास के रिमझिम फुहारों के बीच इस अलौकिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिवा रात्रि सभी एक उद्देश्य के साथ आयोजन को अंतिम रुप देने में लगे हुए है।
आगामी 9-10 अगस्त 2023 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023 में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय इतिहास रचने जा रहा है।

Related posts

दरभंगा:जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:राजद के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस-कांफ्रेंस में गिनाई सरकार की खामियां।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सरदार पटेल के अधूरे काम को पूरा किया।

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 11 को!कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment